Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Monday, 15 June 2020

OnePlus Pods TWS इयरबड्स जुलाई में होगा लॉन्च, नई जानकारियां आईं सामने

OnePlus अगले महीने अपने कुछ डिवाइसेज लॉन्च करने जा रहा है। इन डिवाइसेज में OnePlus 8 Lite () स्मार्टफोन, के अलावा OnePlus Pods (TWS Earbuds) भी शामिल हैं। इन दोनों डिवाइसेज के बारे में पिछले कई महीनों से लीक्स सामने आ रही हैं। OnePlus के CEO पेट लाउ ने पिछले दिनों अपने ट्विटर हैंडल से OnePlus TV के बारे में खुलासा किया था। इस स्मार्टफोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत के बारे में भी टीज किया गया है। साथ ही, इसे मेड फॉर इंडिया प्रोडक्ट भी कहा जा रहा है। साथ ही, OnePlus अपने पहले TWS (True Wireless) ईयरबड्स को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके बारे में एक नई लीक सामने आई है।


पिछले सप्ताह OnePlus ने भी Android 11 बीटा को OnePlus 8 सीरीज के लिए रोल आउट करने का फैसला किया है। XDADevelopers ने Android 11 बीटा कोड में के कोड को स्पॉट किया है। जिसके बाद ये बात सामने आ रही है कि कंपनी अपने पहले TWS इयरबड्स को OnePlus TWS Earbuds के नाम से लॉन्च कर सकती है। इस इयरबड्स के साथ कंपनी OnePlus Pods ऐप को भी लॉन्च करेगी, जिसकी मदद से OnePlus के डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकेगा। इसकी साउंड क्वालिटी और फीचर्स भी OPPO, Realme के TWS Earbuds की तरह ही हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment