Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Wednesday, 10 June 2020

RPSC: नहीं मिली 2020 में भर्तियां तो बढ़ेगी मुसीबत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्र 2019-20 के बजट भाषण में 75 हजार भर्तियां कराने की घोषणा की थीं। यह भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्राललियक सेवा चयन बोर्ड के जरिए होनी हैं। विभागवार होने वाली नई भर्तियों और परीक्षा की प्रक्रिया तय होनी है। मुख्य सचिव देवेंद्र भूषण गुप्ता ने बीती 18 फरवरी को बैठक भी बुलाई थी।
यूं तय होती हैं सरकारी भर्तियां
आयोग को कार्मिक विभाग से ही विभागगवार नई भर्तियां मिलती हैं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती सहित कॉलेज लेक्चरर, स्कूल व्याख्याता, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि और अन्य भर्तियां शामिल हैं। नियमानुसार कार्मिक विभाग सभी संबंधित विभागों से अभ्यर्थना लेकर पदों का वर्गीकरण करता है। इसके बाद इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग को भेजता है। अयोग भर्तियों का पुन: परीक्षण और कार्मिक विभाग से विभिन्न आपत्तियों के निस्तारण के बाद विज्ञापन जारी करता है।
2019-20 में मिली हैं ये भर्तियां
चिकित्सा शिक्षा विभाग-सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी) के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पद
आयोजना विभाग-मूल्याकंन अधिकारी भर्ती (6 पद)गृह रक्षा विभाग-डिप्टी कमांडेंट (उप समादेष्टा) भर्ती (13 पद)
कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग-निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स (3 पद)
पशुपालन विभाग-पशु चिकित्सा अधिकारी (900 पद)
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग-पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी (12 पद)

No comments:

Post a Comment