Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Monday, 15 June 2020

Twitter कर रहा है Facebook के सबसे लोकप्रिय फीचर की टेस्टिंग, बदल जाएगा ​ट्वीट करने का अंदाज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने हाल ही में Fleets फीचर को पेश किया है जिसमें Instagram की तरह ही 24 घंटे तक पोस्ट उपलब्ध होंगे। 24 घंटे बाद पोस्ट व वीडियो अपने आप आपके अकाउंट से डिलीट हो जाएंगे। Instagram के बाद अब कंपनी Facebook के एक लोकप्रिय फीचर को Twitter पर पेश करने वाली है। यह लोकप्रिय फीचर इमोजी है और यूजर्स द्वारा मैसेज या पोस्ट के दौरान इसका काफी उपयोग किया जाता है। अब जल्द ही Twitter यूजर्स को भी इमोजी की सुविधा मिलने वाली है।
टिप्स्टर Jane Manchun Wong ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि Twitter इमोजी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। Wong ने अपने पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें कुछ इमोजी देखे जा सकते हैं। हालांकि Twitter ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन बता दें कि सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Twitter इमोजी फीचर को लेकर 2015 में भी चर्चा में रह चुका है। 
Facebook की बात करें तो इसमें इमोजी का इस्तेमाल लोग किस पोस्ट को लाइक करने या वहां एक्सप्रेशन देने के लिए करते हैं। इसमें स्माइल, सेड, हैप्पी, इमोशनल, लव, नमस्ते आदि जैसे कई इमोजी मौजूद हैं। इसके अलावा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp पर भी चैटिंग में इमोजी का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें भी आप इमोजी की मदद से अपने इमोशन शेयर कर सकते हैं। वहीं अब Twitter भी इस राह पर चल रहा है और जल्द ही ट्वीट में इमोजी की सुविधा मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment