Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Wednesday, 3 June 2020

VIVO जल्द ही लांच करेगा अपना ये दमदार 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स

आजकल रोजाना मार्केट में नए स्मार्टफोन देखने को मिलते है। Vivo जल्द ही अपने नए G1 सीरीज के स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में TENAA पर लिस्ट किया गया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। इसमें Samsung Exynos 980 SoC 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके रेंडर को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर स्पॉट किया गया है।
स्पेसिफिकेशन : इस स्मार्टफोन को 6.44 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले HDR10 को सपोर्ट कर सकता है। फोन का लुक और डिजाइन कंपनी के पिछले दिनों लॉन्च हुए Vivo S6 5G की तरह ही दिया जा सकता है। इसमें Samsung Exynos 980 SoC 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप : इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2MP का टेलिफोटो और 2MP का ही मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment