Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Sunday, 14 June 2020

Xiaomi ने लॉन्च किया बेजल-लेस डिजाइन के साथ 43 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत सिर्फ...

Xiaomi ने अपने टीवी सेगमेंट में एक नया 43 इंच का फुल एचडी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Mi TV E43K नाम से लॉन्च किए गए इस टीवी में यूजर्स को अन्य स्मार्ट टीवी की तरह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। इसमें बेजल-लेस डिजाइन का उपयोग किया गया है जो कि इसे आकर्षक और खूबसूरत बनाता है। यह टीवी Xiaomi के PatchWall इंटरफेस के साथ आता है जो कि एक ही जगह से सभी कंटेंट को एक्सेस प्रदान करता है।
इस टीवी को चीन में लॉन्च किया गया है और अन्य देशों में लॉन्च को कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Xiaomi Mi TV E43K को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और यहां इसकी कीमत CNY 1,099 यानि लगभग 11,700 रुपये है। यूजर्स इसे चीन की वेबसाइट Xiaomiyoupin के जरिए खरीद सकते हैं। Mi TV E43K में 43 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है।
यह टीवी 1.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ dual-core प्रोसेसर पर काम करता है। Mi TV E43K में 43 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। यह टीवी 1.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ dual-core प्रोसेसर पर काम करता है। शानदार ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए इस टीवी में Mali-450 MP2 जीपीयू दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध होगी।
Xiaomi Mi TV E43K वाई-फाई कनेक्टिविटी और इंफ्रारेड के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स इसे अन्य स्मार्ट टीवी की तरह ब्लूटूथ से कनेक्ट नहीं कर सकेंगे। बल्कि इसमें रिमोट इंफ्रारेड के जरिए काम करेगा। इसमें आपको दो HDMI पोर्ट्स और एक HDMI ARC मिलेगा। साथ ही दो यूएसबी पोर्ट और एक एथरनेट पोर्ट उपलब्ध होगा। इसमें Xiaomi के PatchWall इंटरफेस का उपयोग किया गया है। यूजर्स को शानदार साउंड क्वालिटी के लिए टीवी में DTS 2.0 के साथ दो 8W स्पीकर मिलेंगे।

No comments:

Post a Comment