Flipkart Coupon and Promo Codes 2021

Latest Flipkart Coupons for today. Flipkart promo code verified daily. Save more with 90% off Coupon Code and earn additional cashback.

Responsive Ads Here

Monday, 15 June 2020

शिक्षक दंपती ने सफल किसान की भी बनाई अपनी पहचान

शिक्षक रामप्रमोद साफी की पत्नी गीता देवी बसहिया राम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों नियमित विद्यालय करने के साथ उन्नत खेती भी करते हैं। इनकी न सिर्फ मिसाल दी जाती है बल्कि लोग इनके खेतों की फसल देखने पहुंचते इनसे गुर सीखते हैं। उक्त शिक्षक दंपती मूलत: सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड स्थित हरि छपरा गांव के निवासी हैं। विगत सात वर्षों से इन्होंने बसहिया राम को ही अपनी कर्मभूमि बनाया है। चार एकड़ जमीन लीज पर ले रखी है। जिसमें परंपरागत धान, गेहूं, मकई के अलावा आलू लहसुन प्याज सहित अन्य सब्जियों की फसल लगाते हैं। व्यवस्था ऐसी कि देखने वाला देखता रह जाए। मिश्रित खेती कर भूमि का अधिकाधिक उपयोग कर अच्छी खासी आय करते हैं। खरीद ली है खुद की जमीन इन सात वर्षों में कृषि योग्य दस कट्ठा जमीन खरीद ली है साथ ही हरनाही- बसहिया सड़क किनारे चार कट्ठा जमीन लेकर घर खलिहान भी बना रखा है। जहां खेतों में उत्पादित अनाज के ढेर देखे जाते हैं। इसके अलावा पशुपालन भी करते हैं। खलिहान में एक गाय व भैंस बंधी हुई है जिससे प्राप्त दूध से भी आमदनी हो जाती है। बकौल शिक्षक रामप्रमोद साफी कहते हैं कि प्रतिवर्ष चार लाख रुपये की आमदनी खेती से हो जाती है। इसके अलावा चार संतानों को बेहतर शिक्षा भी दे रहे। बेटी पटना में बीएससी की पढ़ाई कर रही दो बेटे आईएससी में तो छोटा लड़का नौवीं का छात्र है। कबूल किया कि तीनों लड़कों का भी किसानी में सहयोग प्राप्त होता है। मैनेजमेंट देख आश्चर्य जताते हैं लोग
एक साथ इतने काम और बिना नागा किए स्कूल की ड्यूटी देख न सिर्फ बसहिया के ग्रामीण बल्कि आसपास के गांवों में इनकी चर्चा होती है। किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने उक्त शिक्षक कहते हैं कि हर इंसान में अद्भुत क्षमता है। बड़े- बड़े उद्योगपति कैसे इतना बड़ा साम्राज्य चलाते हैं। हम तो बस इतना जानते हैं कि अगर इंसान ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है।

No comments:

Post a Comment